बीते वित्त वर्ष में कोल इंडिया का उत्पादन करीब दो प्रतिशत घटकर 76.81 करोड़ टन
बीते वित्त वर्ष में कोल इंडिया का उत्पादन करीब दो प्रतिशत घटकर 76.81 करोड़ टन
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) कोल इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष 2025-26 में उसका उत्पादन 1.7 प्रतिशत घटकर 76.81 करोड़ टन रहा है। घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 78.11 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में उत्पादन पिछले साल की समान अवधि के 8.58 करोड़ टन से घटकर 8.45 करोड़ टन रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का कोयला उठाव यानी खदानों से उपभोक्ताओं को भेजे जाने वाले कोयले की मात्रा में भी 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह वित्त वर्ष 2024-25 के 76.3 करोड़ टन के मुकाबले घटकर 74.48 करोड़ टन रहा।
सीआईएल देश के बिजली क्षेत्र के लिए मुख्य ईंधन आपूर्तिकर्ता है, जो तापीय बिजली संयंत्रों के लिए जरूरी कोयले का बड़ा हिस्सा मुहैया कराती है। ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से वृद्धि के बावजूद भारत के बिजली उत्पादन में कोयले की हिस्सेदारी अभी भी लगभग 70 प्रतिशत है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


