नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) देश में कुल कोयला उत्पादन अप्रैल, 2022 से जनवरी, 2023 तक 16 प्रतिशत बढ़कर 69.82 करोड़ टन रहा। यह पिछले साल इसी अवधि में 60.19 करोड़ टन रहा था।
कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन 47.81 करोड़ टन से 15.23 प्रतिशत वृद्धि के साथ 55.09 करोड़ टन हो गया।
बयान के अनुसार घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि से आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिली है।
भाषा अनुराग रमण
रमण