वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा

Ads

वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 03:22 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 03:22 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय भारत द्वारा संपन्न मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लाभ और उनसे मिलने वाले अवसरों की जानकारी उद्योग जगत तथा अन्य हितधारकों तक पहुंचाने के मकसद से देशभर में कार्यशालाओं का आयोजन करेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत ने पिछले पांच साल के दौरान पांच मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को लागू किया है।

उन्होंने उद्योग जगत से इन समझौतों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘इन समझौतों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध कराने और इनके लाभ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हम देशभर में कार्यशालाएं आयोजित करेंगे।”

भारत ने सोमवार को घोषणा की है कि ओमान के साथ व्यापार समझौता एक जून से प्रभावी हो गया है।

भाषा यासिर अजय

अजय