Commercial LPG Cylinder Price Today/Image: AI Generated
बिजनेस: Commercial LPG Cylinder Price Today अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल और प्राकृतिक गैस का संकट आ खड़ा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि रोजाना ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारत में एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका लगा है, दिल्ली-पेट्रोल-डीजल के बाद कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है, जानकारी के मुताबिक, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वही, 5 किलो के FTL सिलेंडरों की कीमत में 11 रुपये का इजाफा हुआ है। जिसका असर अब सीधे जनता की जेब पर पड़ेगा।
दूसरी ओर सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल ( Commercial LPG Cylinder Price Today ) पर लगाए जाने वाले टैक्स प्रोसेसिंग शुल्क और ट्रांसपोर्टिंग खर्च की जानकारी दी है। ये जानकारी अप्रैल माह की है। लैंडेड लागत पेट्रोल 92 के लिए 273.59 रुपए, पेट्रोल 95 के लिए 290.07 रुपए, लंका ऑटो डीज़ल के लिए 560.85 रुपए, सुपर डीज़ल के लिए 613.90 रुपए और केरोसिन के लिए 550.24 रुपए बताई गई है। प्रोसेसिंग लागत 14.21 रुपए से 19.13 रुपए के बीच रही। फॉर्मूले के आधार पर, प्रति लीटर अनुमानित लागत पेट्रोल 92 के लिए 432.59 रुपए, पेट्रोल 95 के लिए 477.46 रुपए, लंका ऑटो डीज़ल के लिए 749.70 रुपए, सुपर डीज़ल के लिए 840.07 रुपए और केरोसिन के लिए 580.53 रुपए आंकी गई।