कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 07:19 PM IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख और सुस्त मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,208.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के फरवरी माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 21.25 रुपये अथवा 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,208.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 13,884 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसके मार्च माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,233.80 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 5,302 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोर मांग के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश