ताजा सौदों की लिवाली के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 12:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) हाजिर मांग में तेजी आने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 547.05 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में तांबा के नवंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.60 रुपये अथवा 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 547.05 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 3,505 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश