CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात

Ads

CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 11:30 AM IST

CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार, हैवान पिता ने 7 साल की मासूम बेटी के साथ कई बार किया रेप, दिल दहला देने वाली वारदात /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग जिले में 7 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • मां का आरोप है कि पहली घटना के बाद शिकायत दबाने की कोशिश की गई, लेकिन दूसरी घटना के बाद मामला दर्ज कराया गया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है

दुर्ग/भिलाई। CG Father Rape Minor Daughter: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी ही 7 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एएसआई देवर ने पहली बार मामला रफा-दफा करवाकर भाई को बचा लिया। लेकिन दूसरी बार वारदात होने पर मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार (CG Father Rape Minor Daughter) कर देने वाला यह पूरा मामला भिलाई के स्मृति नगर थाना इलाके की है। आरोपी पिता ने मार्च में पहली बार बेटी के साथ रेप किया था। वारदात से डरी-सहमी बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पति की इस दरिंदगी के बारे में सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सबसे पहले इस बात की जानकारी अपने देवर को दी, जो एएसआई है। बच्ची के पुलिसकर्मी चाचा ने परिवार की बदनामी के डर से मामला दबाने की कोशिश की।

जुलाई में फिर किया घिनौना काम

CG Father Rape Minor Daughter जिसके बाद पुलिस में शिकायत नहीं होने का फायदा उठाते हुए आरोपी पिता न इसी महीने जुलाई में उसने दोबारा अपनी मासूम बेटी के साथ रेप किया। लेकिन इस बार स्मृति नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिता को देखते ही रोने लगती थी मासूम

Durg Minor Abuse Case इस पूरी घटना ने मासूम बच्ची के दिमाग में बहुत गहरा प्रभाव डाला है। जब भी आरोपी पिता बच्ची के सामने आता था, वह बुरी तरह डर जाती थी और अपनी मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगती थी।

ये भी पढ़ें

मामला कहां का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

आरोपी कौन है?

पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची का पिता है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया।

मामले में किन धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है?

ऐसे मामलों में भारतीय कानून के तहत संबंधित आपराधिक धाराओं और POCSO Act के प्रावधान लागू किए जाते हैं। अंतिम धाराएं पुलिस जांच पर निर्भर करती हैं।

क्या मामले की जांच जारी है?

हां, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।