कमजोर मांग की वजह से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 14, 2021 11:18 am IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 776.35 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 3.25 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 776.35 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,736 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में