कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: May 21, 2021 10:03 am IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 746.85 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 5.30 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 746.85 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,521 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में