कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 09:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 643 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 1.85 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 643 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 4,345 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश