कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 10, 2020 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत 6.45 रुपये की गिरावट के साथ 519.15 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में तांबा के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 6.45 रुपये अथवा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 519.15 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 4,761 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश