ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

  •  
  • Publish Date - December 4, 2020 / 10:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 595.45 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

एमसीएक्स में तांबा के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.75 रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 595.45 रुपये प्रति किग्रा हो गई। इसमें 6,633 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश