ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

Ads

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में मामूली तेजी

  •  
  • Publish Date - January 19, 2021 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 610.15 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में तांबा के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 पैसे अथवा 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 610.15 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,362 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश