हाजिर मांग बढ़ने से तांबा वायदा कीमतों में उछाल

हाजिर मांग बढ़ने से तांबा वायदा कीमतों में उछाल

हाजिर मांग बढ़ने से तांबा वायदा कीमतों में उछाल
Modified Date: February 3, 2026 / 12:49 pm IST
Published Date: February 3, 2026 12:49 pm IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में मजबूती के चलते मंगलवार को वायदा कारोबार में तांबे की कीमत 40.25 रुपये बढ़कर 1,286 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए तांबा अनुबंध 40.25 रुपये या 3.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,286 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 1,294 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण तांबे की कीमतों में वृद्धि हुई।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में