हाजिर मांग बढ़ने से तांबे की वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से तांबे की वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से तांबे की वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: September 12, 2024 / 01:22 pm IST
Published Date: September 12, 2024 1:22 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) हाजिर मांग बढ़ने से बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में तांबा कीमतें 0.79 प्रतिशत बढ़कर 806.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर की आपूर्ति वाले तांबा अनुबंधों की कीमत 6.35 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत बढ़कर 806.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें कुल 1,680 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि तांबे की कीमतों में तेजी के पीछे सटोरियों की तरफ से अधिक सक्रिय गतिविधियां जिम्मेदार रहीं।

भाषा अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में