इंदौर में खोपरा गोला, खोपरा बूरा के भाव में तेजी

Ads

इंदौर में खोपरा गोला, खोपरा बूरा के भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 01:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

इंदौर, 20 फरवरी (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को खोपरा गोला में आठ रुपये प्रति किलोग्राम और खोपरा बूरा के भाव में 300 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की तेजी हुई। आज चना बेसन 50 रुपये प्रति 50 किलोग्राम सस्ता बिका। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक शक्कर में सात गाड़ी आवक हुई।

शक्कर- गुड़

शक्कर 3320 से 3360 रुपये प्रति क्विंटल।

गुड़ भेली 2800 से 2900, गुड़ कटोरा 3000 से 3050, गुड़ लड्डू 3100 से 3200, गुड मालवी 3200 से 3300, गुड़ आर्गेनिक 3900 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला

खोपरा गोला 185 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम।

खोपरा बूरा 2900 से 4600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी

हल्दी खड़ी सांगली 150 से 153, हल्दी खड़ी निजामाबाद 115 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 4400 से 5000, पैकिंग में 5300 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1070, मैदा 1110, रवा 1160, चना बेसन 3225 से 3250 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

भाषा सं देवेंद्र सुमन

सुमन