प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में धीमी होकर 8.1 प्रतिशत रही

प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में धीमी होकर 8.1 प्रतिशत रही

प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में धीमी होकर 8.1 प्रतिशत रही
Modified Date: October 31, 2023 / 05:33 pm IST
Published Date: October 31, 2023 5:33 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) देश में आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर के महीने में धीमी होकर 8.1 प्रतिशत पर आ गयी जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 8.3 प्रतिशत थी।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, सितंबर में कच्चे तेल का उत्पादन 0.4 प्रतिशत घट गया जबकि पिछले साल के समान महीने में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

अगस्त में प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वृद्धि दर 12.5 फीसदी थी।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में आठ प्रमुख क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि घटकर 7.8 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 9.8 प्रतिशत थी।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में