मांग घटने से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से धनिया वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: March 7, 2025 / 01:48 pm IST
Published Date: March 7, 2025 1:48 pm IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदों का आकार कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में धनिया की कीमत 34 रुपये की गिरावट के साथ 7,980 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले धनिया अनुबंध की कीमत 34 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,980 रुपये प्रति क्विंटल पर थी। इसमें 21,340 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के कारण धनिया की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा

अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में