हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 25, 2021 12:32 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 12 रुपये की तेजी के साथ 6,090 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 12 रुपये अथवा 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,090 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,220 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में