हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने के कारण धनिया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: March 25, 2021 8:07 am IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 102 रुपये की तेजी के साथ 7,034 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 102 रुपये अथवा 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,034 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 6,295 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूतीके रुख तथा उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण मुख्यत: यहां धनिया वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 92 रुपये अथवा 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,114 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 2,975 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में