कोविड-19:प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण में 18 सितंबर तक निलंबित रहेंगे न्यायिक कार्य

Ads

कोविड-19:प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण में 18 सितंबर तक निलंबित रहेंगे न्यायिक कार्य

  •  
  • Publish Date - September 7, 2020 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए न्यायिक कार्य 18 सितंबर तक निलंबित कर दिया है।

अधिसूचना के मुताबिक यदि किसी मामले में कोई अंतरिम आदेश दिया गया है तो वह सुनवाई की अगली तारीख तक मान्य रहेगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘न्यायाधिकरण का न्यायिक कार्य 18 सितंबर 2020 तक निलंबित रहेगा।’’

अधिसूचना में कहा गया है कि जो दिशानिर्देया जारी किए जा चुके हैं या समय-समय जो परमिट दिए गए हैं वह बने रहेंगे। साथ ही पहले जारी किए गए सभी आदेशों को मौजूदा आदेश के साथ मिला दिया गया है और यह 18 सितंबर तक मान्य रहेंगे।

न्यायाधिकरण में सात सितंबर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से काम करेगी। अगले आदेश तक यह सवेरे साढ़े 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बैठेगी।

इसी दिन से इतनी ही अवधि में रजिस्ट्री कार्यालय सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक मान्य है।

इसके अलावा तीन से 18 सितंबर के बीच सुनवाई के लिए रखे गए मामलों पर सुनवाई अब नौ नवंबर से चार दिसंबर के बीच होगी।

इससे पहले न्यायाधिकरण ने दो सितंबर तक के लिए न्यायिक कामकाज को निलंबित रखने का आदेश दिया था। हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काम जारी था।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर