क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप एफआईटीटीआर में निवेश किया

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप एफआईटीटीआर में निवेश किया

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप एफआईटीटीआर में निवेश किया
Modified Date: June 12, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: June 12, 2026 10:34 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रोहित शर्मा के निवेश की राशि के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

शर्मा ने कंपनी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत इसके ब्रांड एंबेसडर के रूप में की थी।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘…रोहित को अपने व्यक्तिगत मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ कंपनी का गहरा सामंजस्य मिला, जिससे उन्होंने एंबेसडर बनने से लेकर एक निवेश्क और इक्विटी साझेदार बनने का सफर तय किया।’’

एफआईटीटीआर के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र चौकसे ने कहा, ‘‘मुझे और हमारी टीम को प्रसन्नता है कि रोहित के साथ हुई चर्चाओं का परिणाम उनके निवेशक और भागीदार के रूप में हमारे साथ जुड़ने के रूप में सामने आया।’’

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में