Sejal Pawar Comedian Pranit More : स्टैंड-अप कॉमेडियन के शो में मर्यादा भूल गई होने वाली डॉक्टर, केईएम अस्पताल के डीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बनाई स्पेशल कमेटी

कॉमेडी शो में पुरुषों के शवों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरी MBBS छात्रा सेजल पवार के खिलाफ अस्पताल प्रबंधन ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। मामले में छात्रा माफी मांग चुकी है, लेकिन जांच जारी है।

Sejal Pawar Comedian Pranit More : स्टैंड-अप कॉमेडियन के शो में मर्यादा भूल गई होने वाली डॉक्टर, केईएम अस्पताल के डीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बनाई स्पेशल कमेटी

Sejal Pawar Comedian Pranit More / Image Source : file

Modified Date: June 12, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: June 12, 2026 10:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो के बाद KEM अस्पताल ने दो सदस्यीय जांच समिति बनाई।
  • MBBS छात्रा सेजल पवार की टिप्पणी पर सोशल मीडिया में भारी नाराजगी।
  • विवाद बढ़ने पर छात्रा ने मांगी माफी, जांच रिपोर्ट का इंतजार।

मुंबई : Sejal Pawar Comedian Pranit More :  मुंबई के मशहूर केईएम अस्पताल की एक एमबीबीएस छात्रा द्वारा कॉमेडी शो के दौरान पुरुषों के शवों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ चुका है। सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा सेजल पवार के खिलाफ जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के गुरुग्राम में हुए एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। KEM Hospital MBBS Student Controversy इस वीडियो में मोरे और जांगड़ा महिलाओं को लेकर अश्लील टिप्पणियां करते दिख रहे हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। इसी शो की एक क्लिप में केईएम अस्पताल की मेडिकल छात्रा सेजल पवार को पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाले पुरुषों के शवों पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी करते देखा गया। अस्पताल के डीन डॉ. हरीश एम. पाठक ने इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य और मृतकों की गरिमा के खिलाफ बताया है।

Maharashtra Cyber Police Praneeth More छात्रा सेजल पवार ने मांगी माफ़ी

मामले के बढ़ने के बाद छात्रा सेजल पवार ने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। हालांकि, नेशनल मेडिकल कमीशन के सोशल मीडिया नियमों के तहत अस्पताल की दो महिला डॉक्टरों की कमेटी इस मामले की जांच कर रही है, जो अगले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं ‘केईएम महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स’ ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए छात्रा के इस आचरण को मेडिकल प्रोफेशन के मूल्यों के खिलाफ बताया है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.