कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: November 4, 2020 12:14 pm IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत बुधवार को 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,812 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत आठ रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,812 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 3,207 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.55 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था और ब्रेंट क्रूड का भाव 0.20 प्रतिशत की हानि के साथ 39.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में