कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 8, 2020 / 02:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,857 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 42 रुपये अथवा 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,857 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 4,278 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चा तेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 36 रुपये अथवा 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,903 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 163 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल की कीमत 2.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.84 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.80 डॉलर प्रति बैरल पर थी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश