कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में हानि

Ads

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में हानि

  •  
  • Publish Date - September 24, 2021 / 06:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने की वजह से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत चार रुपये की हानि के साथ 5,421 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये अथवा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,421 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 6,385 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच व्यापरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में गिरावट आई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.48 डालर प्रति बैरल हो गया जबकि वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.43 प्रतिशत बढ़कर 77.58 डालर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश