वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 47 रुपये बढ़कर 10,074 रुपये प्रति बैरल

Ads

वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 47 रुपये बढ़कर 10,074 रुपये प्रति बैरल

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:32 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:32 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बुधवार को 47 रुपये चढ़कर 10,074 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों की कीमत 47 रुपये या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,074 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 3,060 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के दांव बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहीं।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल की कीमत 0.31 प्रतिशत फिसलकर 110.81 डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका