(Honor Robot Phone Launch Date/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: Honor Robot Phone Launch Date: Honor ने MWC 2026 में अपने फ्यूचरिस्टिक Honor Robot की पहली झलक दिखाई थी. उस समय कंपनी ने बताया था कि यह स्मार्टफोन साल 2026 की दूसरी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस अगस्त में लॉन्च हो सकता है। एक टिपस्टर ने फोन के संभावित फीचर्स भी साझा किए हैं। जिससे इसके प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लीक जानकारी के अनुसार, Honor Robot Phone में 6.3 से 6.4 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K होगा। फोन में चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं जिससे इसका लुक काफी प्रीमियम होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स के लिए तेज और दमदार प्रदर्शन देने में सक्षम माना जा रहा है।
अगर कैमरे की बात करें तो Honor Robot Phone में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जिसमें 4D गिम्बल स्टेबलाइजेशन, f/1.6 अपर्चर और 23mm फोकल लेंथ का सपोर्ट होगा। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें Honor की Ailai इमेजिंग टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। फोन में लगभग 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है। जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Robot Phone का कैमरा सिस्टम कंपनी की आने वाली Magic 9 सीरीज की तकनीक की पहली झलक हो सकता है। यानी इस फोन में ऐसे कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो बाद में Honor के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भी इस्तेमाल किए जाएंगे। अगर लीक सही साबित होती हैं तो यह डिवाइस कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नई पहचान बना सकता है। लॉन्च के बाद ही इसके सभी फीचर्स और कीमत का आधिकारिक खुलासा होगा।