सीएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर की बाजार में सपाट शुरुआत

Ads

सीएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर की बाजार में सपाट शुरुआत

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 11:37 AM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 11:37 AM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधान प्रदाता सीएसएम टेक्नोलॉजीज के शेयर ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत की। कंपनी का शेयर 113 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर 113 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर ही सूचीबद्ध हुआ। बाद में दोनों शेयर बाजारों में यह पांच प्रतिशत टूटकर 107.35 रुपये के निचले सर्किट स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 553.96 करोड़ रुपये रहा।

सीएसएम टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिला था। इसे कुल 1.36 गुना अभिदान मिला।

कंपनी के 145.78 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 107-113 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने आदि के लिए करने की योजना है।

भाषा निहारिका

निहारिका