फ्यूचर रिटेल के लिए रूचि पत्र दाखिल करने की समयसीमा अब तीन नवंबर हुई

Ads

फ्यूचर रिटेल के लिए रूचि पत्र दाखिल करने की समयसीमा अब तीन नवंबर हुई

  •  
  • Publish Date - October 23, 2022 / 08:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के लिए रूचि पत्र जमा करने की समयसीमा करीब दो हफ्ते बढ़ाकर तीन नवंबर कर दी गई है। पहले संभावित समाधान आवेदकों (पीआरए) के लिए रूचि पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2022 थी।

रूचि पत्र आमंत्रित करने वाली नई सूचना में बताया गया कि संभावित समाधान आवेदकों की अंतिम सूची 20 नवंबर 2022 को प्रकाशित की जाएगी और समाधान योजना जमा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2022 है।

फ्यूचर समूह की कंपनी एफआरएल की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) चल रही है।

समाधान पेशेवरों को वित्तीय लेनदारों से दो सितंबर 2022 तक 21,432.82 करोड़ रुपये तक के दावे मिले थे। इन वित्तीय लेनदारों में मुख्य रूप से बैंक और वित्तीय संस्थान हैं।

भाषा मानसी जतिन

जतिन