दीपा ज्वेलर्स के 460 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 168-177 रुपये प्रति शेयर

Ads

दीपा ज्वेलर्स के 460 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 168-177 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 11:21 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 11:21 AM IST

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड ने अपने 460 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 168-177 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में कहा कि आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा और तीन सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 31 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ करीब 250 करोड़ रुपये के नए शेयर और 1.18 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी खरीद, रखरखाव सहित दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

कंपनी का शेयर आठ सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

वर्ष 2016 में स्थापित कंपनी संगठित क्षेत्र में कारोबार करने वाली व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी) डिजाइनर, प्रसंस्करणकर्ता और हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की आपूर्तिकर्ता है। मुख्य तौर पर इसका कारोबार तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरलम में फैला है।

भाषा निहारिका

निहारिका