Death of BTC Deputy Speaker Bijit Gwra Narzary || Image- NORTHEAST TODAY File
गुवाहाटी: असम के तमुलपुर जिले में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल यानी बीटीसी के डिप्टी स्पीकर बिजित ग्वरा नरजारी की मौत से हड़कंप मच गया है। (Bijit Gwra Narzary Death) पुलिस के मुताबिक बुधवार को उनका शव कुमारिकाटा स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड मानकर जाँच की शुरुआत की गई है। नरजारी बीटीसी की 26 नंबर दर्रांगाजुली काउंसिल सीट का प्रतिनिधित्व करते थे और फ़िलहाल परिषद के डिप्टी स्पीकर के पद पर कार्यरत थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक़ उनकी मौत की सटीक वजह सामने नहीं आई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर पूछताछ और जांच कर रही है।
नरजारी के निधन की खबर से बीटीसी क्षेत्र में शोक की लहर है। बीटीसी प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। असम के मंत्री बिस्वजीत दैमारी ने भी नरजारी के निधन पर शोक जताया। (Bijit Gwra Narzary Death) उन्होंने कहा कि तमुलपुर और पूरे बीटीसी क्षेत्र ने एक मजबूत और कुशल नेता खो दिया है। नरजारी की अचानक मौत से बीटीसी नेतृत्व और दर्रांगाजुली क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Deeply saddened by the tragic and untimely passing of Shri Bijit Gwra Narzary, Hon’ble Deputy Speaker of BTC and MCLA of Darrangajuli.
His dedicated service to the people of Tamulpur and commitment to public life will always be remembered. His sudden demise is an immense loss… pic.twitter.com/Nc3wWfULya
— Ashok Singhal (@TheAshokSinghal) August 26, 2026
#Assam | Bodoland Territorial Council (BTC) Deputy Speaker Bijit Gwra Narzary was discovered dead at his residence in Kumarikata, Tamulpur district of Assam, on Wednesday. Police reported that Narzary was found hanging, and investigations are underway to determine the… pic.twitter.com/rYzEWkJdvn
— NORTHEAST TODAY (@NortheastToday) August 27, 2026
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए
उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत
नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रालोद प्रमुख जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की