Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह

Ads

Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह

  • Reported By: Vinod Wadhwa

    ,
  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 10:49 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 10:54 AM IST

Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल चल रहे थे कांग्रेस के पार्षद, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताई हैरान करने वाली वजह /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कांग्रेस के पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई
  • वे वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद रह चुके थे और जुलूस में पैदल शामिल हुए थे।
  • डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

रतलाम। Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away: रतलाम में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस (Eid Milad un Nabi Procession) के दौरान कांग्रेस के चार बार पार्षद नासिर कुरैशी (Congress Councillor Death) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नासिर कुरैशी वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस पार्षद थे।

अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत (Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away)

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को नासिर कुरैशी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में पैदल शामिल हुए थे। जुलूस महलवाड़ा से नगर निगम की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उन्हें घबराहट हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके से उन्हें ऑटो रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित (Ratlam Congress Leader Death) कर दिया।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Congress Parshad Nasir Qureshi Passes Away बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक (Suspected Heart Attack) की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने जिले भर में जुलूस में चल रहे डीजे की अधिक ध्वनि होने पर 10 डीजे संचालकों पर कारवाही की है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुःख (Jitu Patwari Condolence)

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नासिर कुरैशी की मौत पर दुख जाहिर किया किया है, उन्होंने अपने एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कि रतलाम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद जनाब नासिर कुरैशी साहब के इंतिक़ाल की ख़बर बेहद दुखद है! नासिर साहब ने कांग्रेस के लिए ख़ुलूस के साथ अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं! उनका जाना कांग्रेस और चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा है! मेरी गहरी हमदर्दी परिवार, तमाम अज़ीज़ों और सभी चाहने वालों के साथ है! अल्लाह उन्हें जन्नत में आला मक़ाम अता करे!

ये भी पढ़ें

नासिर कुरैशी की मौत कैसे हुई?

जुलूस के दौरान नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें घबराहट महसूस हुई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है।

नासिर कुरैशी कौन थे?

नासिर कुरैशी रतलाम के वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस के चार बार पार्षद रह चुके थे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे।

घटना कहां हुई?

यह घटना मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुई।

क्या जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे को लेकर कार्रवाई हुई?

पुलिस ने जिले में जुलूसों के दौरान अधिक ध्वनि वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 10 डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नासिर कुरैशी के निधन को दुखद बताते हुए उनके परिवार, करीबी लोगों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।