Raksha Bandhan 2026: राखी के दिन बहनें कर लें ये छोटा-सा दान? भाई पर मंडराते संकट हो जाते हैं छूमंतर!

Ads

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर मान्यता है कि बहनों द्वारा जरूरतमंदों को दान करने से भाई के जीवन मे सुख-समृद्धि आती है और परेशानियां दूर होती है। अन्न, गुड़, कपड़े और काले तिल का दान भाई की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सम्मान और आर्थिक उन्नति के लिए शुभ माना जाता है।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 11:02 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 11:07 AM IST

(Raksha Bandhan 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन पर दान का विशेष महत्व
  • अन्न और गुड़ दान करना शुभ
  • वस्त्र दान से सुख-शांति की मान्यता

Raksha Bandhan 2026 Dan: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार है। इस साल यह पर्व शुक्रवार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनों द्वारा किया गया दान (Raksha Bandhan 2026 Dan) भाई की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए शुभ माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि श्रद्धा से जरूरतमंदों को दान करने से परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहती है।

अन्न और गुड़ का दान

रक्षाबंधन पर अन्न का दान करना (Raksha Bandhan 2026 Dan) बहुत शुभ माना जाता है। बहनें जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को चावल, गेहूं या आटा दान कर सकती हैं। मान्यता है कि इससे भाई के जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके साथ गुड़ या मिठाई का दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुड़ का संबंध सूर्य से माना जाता है और इसका दान भाई के मान-सम्मान, सफलता और समृद्धि के लिए लाभकारी माना जाता है।

वस्त्र दान से सुख-शांति

इस पर्व पर जरूरतमंद महिला, कन्या या किसी गरीब व्यक्ति को कपड़े दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि वस्त्र दान करने से घर में सकारात्मकता आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। बहन अपनी क्षमता के अनुसार नए कपड़े दान कर सकती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दान से भाई पर आने वाली परेशानियां कम होती हैं और परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।

काले तिल का दान

भाई के जीवन में लगातार परेशानियां या बाधाएं होने पर रक्षाबंधन के दिन काले तिल का दान (Raksha Bandhan 2026 Dan) करने की परंपरा भी बताई गई है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, काले तिल का संबंध शनि और राहु-केतु से माना जाता है। इनका दान ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और जीवन की बाधाओं से राहत मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें:

रक्षाबंधन 2026 में कब मनाया जाएगा?

रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन पर कौन-कौन सी चीजें दान करनी चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्न, गुड़, वस्त्र और काले तिल का दान शुभ माना जाता है।

अन्न और गुड़ का दान क्यों किया जाता है?

मान्यता है कि इससे भाई के स्वास्थ्य, सफलता, मान-सम्मान और समृद्धि में वृद्धि होती है।

वस्त्र दान करने का क्या महत्व है?

जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता आने की धार्मिक मान्यता है।