धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.94 गुना अभिदान मिला
धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.94 गुना अभिदान मिला
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) को मंगलवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 3.94 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक 3,067 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 2,49,56,363 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 9,83,26,946 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटे को 10.62 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 2.97 गुना और योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 50 प्रतिशत अभिदान मिला।
धूत ट्रांसमिशन ने एंकर निवेशकों से 918.3 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिनमें ब्लैकरॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और एसबीआई म्यूचुअल फंड शामिल हैं।
आईपीओ 12 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 829-871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
भाषा राजेश राजेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


