टीडी पावर सिस्टम्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 86 करोड़ रुपये

टीडी पावर सिस्टम्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 86 करोड़ रुपये

टीडी पावर सिस्टम्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत बढ़कर 86 करोड़ रुपये
Modified Date: August 11, 2026 / 07:23 pm IST
Published Date: August 11, 2026 7:23 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) टीडी पावर सिस्टम्स लिमिटेड का जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 72 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 86.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 50.07 करोड़ रुपये था।

तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 642.67 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 375.87 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में