Prashant Kishor Jobs Announcement: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी! इस नवनिर्वाचित विधायक ने मांगे CV, कर दिया ये बड़ा ऐलान

Prashant Kishor Jobs Announcement: प्रशांत किशोर ने कहा कि, अगले 1-2 साल में बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश करेंगे।

Prashant Kishor Jobs Announcement: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी! इस नवनिर्वाचित विधायक ने मांगे CV, कर दिया ये बड़ा ऐलान

Prashant Kishor Jobs Announcement/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 11, 2026 / 06:43 pm IST
Published Date: August 11, 2026 6:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है।
  • प्रशांत किशोर ने कहा कि, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश करेंगे।
  • प्रशांत किशोर ने बेरोजगार बेटे-बेटियों का CV और बायोडाटा अपने कार्यालय भेजने की अपील की है।

Prashant Kishor Jobs Announcement: पटना: बांकीपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। अप्पने विधानसभा क्षेत्र में प्रशांत किशोर ने एक ऐसा ऐलान किया,, जिसने युवाओं का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि, अगले एक-दो साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए परिवार अपने पढ़े-लिखे बेरोजगार बेटे-बेटियों का CV और बायोडाटा उनके कार्यालय में भेजें। बांकीपुर में धन्यवाद यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि लगातार लोगों के लिए ही काम कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने मांगा युवाओं का बायोडाटा

इतना ही नहीं प्रशांत किशोर ने जो बच्चे पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और उन्हें नौकरी नहीं मिली है उनके परिवार से अपील की है कि, वे उनका CV और बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करें। उनका लक्ष्य है कि अगले एक-दो साल में कम से कम 10 हजार बेरोजगार युवाओं तक रोजगार पहुंचे। हालांकि, सरकारी नौकरी की कोई गारंटी नहीं दी गई है। (Prashant Kishor Jobs Announcement) देश भर में बने निजी संपर्कों के जरिए युवाओं को बड़ी कंपनियों से जोड़ने की कोशिश होगी, जिसके लिए शुरुआत में बिहार से बाहर भी जाना पड़ सकता है।

सरकार बनी तो बिहार में ही रोजगार पर रहेगा जोर

Prashant Kishor Jobs Announcement:  प्रशांत किशोर ने अपने बयान में आगे कहा कि, अभी कुछ युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन राज्य में जन सुराज को सरकार चलाने का मौका मिला तो हमारी सबसे बड़ी कोशिश बिहार में ही रोजगार बढ़ाने की होगी, ताकि युवाओं को घर छोड़कर दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। उनकी राजनीति चार मुद्दों पर केंद्रित रहेगी। रोजगार, अच्छी शिक्षा, 1100 रुपये मासिक पेंशन और गरीब परिवारों को खाद्यान्न उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।

प्रशांत किशोर ने सरकार को पेपर लीक और बेरोजगारी पर भी घेरा

इस दौरान प्रशांत किशोर ने छात्र आंदोलनों का मुद्दा भी उठाया। जंतर-मंतर, पटना और झारखंड की घटनाओं का जिक्र करते हुए बोले कि, लाठीचार्ज युवाओं के बढ़ते गुस्से का नतीजा है। जब-जब पेपर लीक होंगे, शिक्षा व्यवस्था चरमराएगी और बेरोजगारी बढ़ेगी, तब-तब छात्र सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की लाठियों से युवाओं की आवाज नहीं दबाई जा सकती। (Prashant Kishor Jobs Announcement)  सरकार को डराने-धमकाने के बजाय समस्या की असली वजह पर ध्यान देना होगा। अगर आगे भी पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं, तो सत्ता में बैठी सरकार को इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

फिलहाल बांकीपुर में रोजगार को लेकर हुआ यह ऐलान जबरदस्त चर्चा में है। अब देखना होगा कि दफ्तर में सीवी आने के बाद युवाओं को नौकरी दिलाने की यह मुहिम जमीन पर कितनी असरदार साबित होती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.