मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 585 करोड़ रुपये पर
मणप्पुरम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 585 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर करीब चार गुना से अधिक होकर 585 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 132 करोड़ रुपये था।
मणप्पुरम फाइनेंस की परिचालन आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 34.1 प्रतिशत बढ़कर 3,033 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,262 करोड़ रुपये थी।
सोना गिरवी रखकर कर्ज देने वाली कंपनी की शुद्ध ब्याज आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 1,759 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,407 करोड़ रुपये थी
मणप्पुरम फाइनेंस की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) चालू वित्त वर्ष जून तिमाही में 57.20 प्रतिशत बढ़कर 69,635 करोड़ रुपये रही। कंपनी के कुल एयूएम में गैर-स्वर्ण ऋण कारोबार की हिस्सेदारी 18.14 प्रतिशत रही।
तीस जून तक कंपनी की शाखाओं की संख्या बढ़कर 5,328 हो गई है।
कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक वी. पी. नंदकुमार ने कहा, ‘मणप्पुरम फाइनेंस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कर्ज वृद्धि की मजबूत गति और परिसंपत्तियों की स्थिर गुणवत्ता बनाए रखी है।’’
उन्होंने कहा, ‘सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक बड़ी चिंता का विषय है, जिसका असर कारोबारी धारणा पर पड़ा। इसके बावजूद मणप्पुरम फाइनेंस ने चालू तिमाही में परिचालन दक्षता बढ़ाने, लागत कम करने, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और नए बाजारों में प्रवेश के दम पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। हमारे मुख्य कारोबार के अलावा आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस समेत सभी अनुषंगी इकाइयां और कारोबारी क्षेत्र इस समय मजबूत वित्तीय स्थिति में हैं।’
भाषा
रमण प्रेम
प्रेम

Facebook


