प्लांट वालों के दाम घटाने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट, मांग बढ़ने से बिनौला तेल में सुधार
प्लांट वालों के दाम घटाने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट, मांग बढ़ने से बिनौला तेल में सुधार
नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) प्लांट वालों द्वारा शाम को दाम घटाने की वजह से यहां मंगलवार को सोयाबीन तिलहन में गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर, ब्रांडेड कंपनियों की मांग बढ़ने और उपलब्धता कम रहने की वजह से बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और लागत से नीचे दाम की बिकवाली तथा मांग प्रभावित रहने के बीच सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के भाव स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज स्थिर है, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र के प्लांट वाले सहकारी संस्था नाफेड और किसानों से सस्ते दाम पर सोयाबीन खरीदने के लिए अक्सर सोयाबीन के दाम घटा देते हैं। दाम घटाने की वजह से आज सोयाबीन तिलहन में गिरावट देखी गई। जबकि लागत से नीचे दाम पर बिकवाली के बीच मांग कमजोर रहने के बीच सोयाबीन तेल स्थिर रहा। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, बिनौला की उपलब्धता काफी नगण्य है और अगली फसल आने में देर है। ऐसे में ब्रांडेड कंपनियों की ओर से मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। सूत्रों ने कहा कि देशी खाद्य तेलों के ऊंचे दाम के बीच सुस्त कामकाज के कारण सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली और कमजोर मांग के बीच सीपीओ एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,350-8,400 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,450-8,025 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,710-3,010 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,025 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,675 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,425 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,300-7,350 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,150-7,250 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय

Facebook


