बेंगलुरू। बेंगलुरू देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां अब घरेलू सामान की ही तरह डीजल की डिलीवरी भी घर पर की जाएगी। जी हां ये सब ठीक वैसे ही होगा जैसे रोज अखबार, दूध, और अन्य घरेलू सामान आपके घर पहुंच जाते है। यहां आपको ये बता दे कि पेट्रोलियम मंत्रालय से सुझाव मिलने के बाद से ही केंद्र सरकार इस सिस्टम को शुरू करने पर विचार कर रही थी।
अब इसी क्रम में एक वर्ष पहले ही शुरू हुए एक स्टार्टअप माईपेट्रोलपंप ने हालही में तीन डिलीवरी वाहन लाॅन्च किए है, जिसमें प्रत्येक की क्षमता 950 लीटर है। साथ ही आपको ये जानकर आश्चर्य होगा की अभी तक इन वाहनों ने 5000 लीटर से अधिक डीजल डिलीवर भी कर दिया है।