Giriraj Singh Raipur Press Conference : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- ‘मोदी जीत का शतक, युवराज हार का शतक मना रहे

Ads

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और Giriraj Singh ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "मोदी जीत का शतक मना रहे हैं, जबकि युवराज हार का शतक मना रहे हैं।"

Giriraj Singh Raipur Press Conference / Image Source : ANI

HIGHLIGHTS
  • Giriraj Singh Targets Rahul Gandhi During BJP Event Marking 12 Years of Modi Government
  • मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा, छत्तीसगढ़ में 18 लाख में से 10 लाख पीएम आवास पूरे हो चुके हैं।
  • Giriraj Singh ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, "मोदी जीत का शतक, युवराज हार का शतक मना रहे हैं।"

रायपुर : Giriraj Singh Raipur Press Conference :  केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस ली। गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में नए भारत का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत ऐसा देश बन चुका है जो अपने दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देता है।

CM Vishnu Deo Sai Raipur 18 लाख आवासों में से 10 लाख आवास पूरे

साय ने कहा कि देश के 22 राज्यों में बीजेपी और एनडीए की सरकारें हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, जबकि 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख आवास पूरे किए जा चुके हैं और प्रतिदिन 1600 से अधिक आवासों का निर्माण हो रहा है।साथ ही जल जीवन मिशन के जरिए करोड़ों घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है।

PM Modi 12 Years Government प्रधानमंत्री मोदी को 25 देशों ने किया सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 25 देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि वन नेशन-वन टैक्स यानी जीएसटी से देश को बड़ा फायदा हुआ है और भारत कई देशों के साथ रुपये में व्यापार कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है।

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश का विकास दिखाई नहीं देता, उन्हें चश्मा बदलने की जरूरत है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “मोदी जीत का शतक मना रहे हैं, जबकि युवराज हार का शतक मना रहे हैं।”केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लाभार्थियों और बीजेपी नेता और कार्यकर्ता से भी मुलाकात कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इन्हें भी पढ़ें :