प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 जुलाई तक 16.40 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये पर

Ads

प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 जुलाई तक 16.40 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 03:31 PM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 03:31 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) चालू वित्त वर्ष में 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इसमें कॉरपोरेट कर संग्रह में तेजी का अहम योगदान रहा है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 22 प्रतिशत बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, गैर-कॉरपोरेट कर (एनसीटी) से राजस्व संग्रह, जिसमें व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और फर्मों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं, करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

इस दौरान सरकार ने 1.22 लाख करोड़ रुपये के कर रिफंड जारी किए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.57 प्रतिशत अधिक है।

सकल आधार पर, प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.73 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसमें कॉरपोरेट कर से 3.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक और गैर-कॉरपोरेट कर से करीब 4.12 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में 26.97 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा है। यह वित्त वर्ष 2025-26 में जुटाए गए 23.40 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय