डिस्कॉम की दिल्लीवासियों से शनिवार को एक घंटे तक अनावश्यक बत्तियां बंद रखने की अपील

Ads

डिस्कॉम की दिल्लीवासियों से शनिवार को एक घंटे तक अनावश्यक बत्तियां बंद रखने की अपील

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 04:07 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 04:07 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से शनिवार को ‘अर्थ ऑवर’ में शामिल होने की अपील की है। इसके तहत पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शनिवार रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे के बीच गैर-जरूरी बिजली के उपकरणों और लाइट (बत्तियों) को बंद रखने का आग्रह किया गया है।

बीएसईएस की दोनों कंपनियों बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया’ द्वारा शुरू किए गए इस वैश्विक अभियान का समर्थन किया है।

इस वर्ष के अभियान का विषय ‘पृथ्वी के लिए एक घंटा दें’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को धरती की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

भाषा सुमित अजय

अजय