Petrol and Diesel Price Hike: भारत में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम.. इस कंपनी ने किया हर लीटर पर इतने रुपये का इजाफा, वजह भी जान लें

Ads

Petrol and Diesel Price Hike in India: भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम, वैश्विक संकट और होर्मुज तनाव से बढ़ा दबाव

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 03:41 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 04:06 PM IST

Petrol and Diesel Price Hike in India || Image- Nayara Energy File

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 5.30 रुपये तक महंगा
  • डीजल कीमतों में 3 रुपये बढ़ोतरी
  • होर्मुज संकट से बढ़ा दबाव

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनियों में शामिल नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में करीब 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा किया है। (Petrol and Diesel Price Hike in India) कंपनी ने बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि, ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में बाधा और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट आई है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

करीब 7000 पंपों का संचालन

नायरा एनर्जी, जो देश के 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से करीब 6,967 का संचालन करती है, ने बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग राज्यों में टैक्स (वैट) के कारण कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है।

तेल कंपनियों पर बढ़ रहा दबाव

सूत्रों के मुताबिक, निजी तेल कंपनियों को सरकारी कंपनियों की तरह किसी तरह की सब्सिडी या मुआवजा नहीं मिलता। ऐसे में लगातार बढ़ते नुकसान के कारण उन्हें कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा। (Petrol and Diesel Price Hike in India) इसी बीच, देश के कई राज्यों में ईंधन की कमी की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। एलपीजी की कमी के कारण भी गैस एजेंसियों और डिपो पर भीड़ बढ़ गई है।

कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रु. प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल 100 रु. प्रति लीटर के पार है। डीजल के मामले में भी हैदराबाद सबसे महंगा शहर बना हुआ है, जहां कीमत 95.70 रु. प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध : सरकार

पेट्रोल और डीजल को लेकर कई जगहों से पम्पो के ड्राई होने की खबर आने के बाद फ्यूल स्टेशंस में लोगों की भारी भीड़ देखी गई है। हालांकि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने वाले अभियान से प्रभावित न हों और बेवजह घबराहट न फैलाएं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

 

Q1. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्यों बढ़ी है?

उत्तर: वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने और लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Q2. किस कंपनी ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं?

उत्तर: देश की निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Q3. किन शहरों में पेट्रोल सबसे महंगा है?

उत्तर: हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पार पहुंच गई है।