Team India Home Schedule: दुनिया के चौथे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की फिर अनदेखी.. अगले एक साल तक रायपुर में नहीं होगा कोई इंटरनेशनल मैच.. उठने लग कई सवाल

Ads

Team India Home Schedule 2026-27: BCCI ने जारी किया Team India 2026-27 घरेलू शेड्यूल, रायपुर स्टेडियम को कोई इंटरनेशनल मैच नहीं मिला

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 05:28 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 05:31 PM IST

Team India Home Schedule 2026-27 || Image- Sports Arena File

HIGHLIGHTS
  • Team India 2026-27 घरेलू शेड्यूल घोषित रा
  • यपुर स्टेडियम को कोई मैच नहीं
  • विदेशी टीमों से मल्टी-फॉर्मेट मुकाबले

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया (सीनियर मेन) के 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में चार विदेशी टीम वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के साथ मल्टी-फॉर्मेट मुकाबले होंगे। (Team India Home Schedule) कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच 17 शहरों में खेले जाएंगे, जिससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।

रायपुर का नाम नदारद, फैंस निराश

सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे में तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। वनडे मुकाबले त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। हालांकि उम्मीद थी कि, दुनिया के चौथे सबसे बड़े, रायपुर के शहीद वीरनारायण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी एकाध मैच के मेजबानी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे फैंस में भारी निराशा है।

दिसंबर 2026 में भारत श्रीलंका का स्वागत करेगा। इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे। वनडे दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में खेले जाएंगे, (Team India Home Schedule) जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में होंगे।

नए साल की शुरुआत में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे भारत दौरे पर आएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित की जाएगी। सीजन का समापन प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 21 जनवरी 2027 से नागपुर में शुरू होगी। इसके बाद मैच चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

Tour Match No. From Date To Date Time Match Venue
West Indies Tour of India 1 27-Sep-26 2:00 PM 1st ODI Trivandrum
2 30-Sep-26 2:00 PM 2nd ODI Guwahati
3 03-Oct-26 2:00 PM 3rd ODI New Chandigarh
4 06-Oct-26 7:00 PM 1st T20I Lucknow
5 09-Oct-26 7:00 PM 2nd T20I Ranchi
6 11-Oct-26 7:00 PM 3rd T20I Indore
7 14-Oct-26 7:00 PM 4th T20I Hyderabad
8 17-Oct-26 7:00 PM 5th T20I Bengaluru
Sri Lanka Tour of India 1 13-Dec-26 2:00 PM 1st ODI Delhi
2 16-Dec-26 2:00 PM 2nd ODI Bengaluru
3 19-Dec-26 2:00 PM 3rd ODI Ahmedabad
4 22-Dec-26 7:00 PM 1st T20I Rajkot
5 24-Dec-26 7:00 PM 2nd T20I Cuttack
6 27-Dec-26 7:00 PM 3rd T20I Pune
Zimbabwe Tour of India 1 03-Jan-27 2:00 PM 1st ODI Kolkata
2 06-Jan-27 2:00 PM 2nd ODI Hyderabad
3 09-Jan-27 2:00 PM 3rd ODI Mumbai
Australia Tour of India 1 21-Jan-27 25-Jan-27 9:30 AM 1st Test Nagpur
2 29-Jan-27 02-Feb-27 9:30 AM 2nd Test Chennai
3 11-Feb-27 15-Feb-27 9:00 AM 3rd Test Guwahati
4 19-Feb-27 23-Feb-27 9:30 AM 4th Test Ranchi
5 27-Feb-27 03-Mar-27 9:30 AM 5th Test Ahmedabad

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित

Q1. टीम इंडिया का 2026-27 घरेलू शेड्यूल कब से शुरू होगा?

उत्तर: शेड्यूल 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज दौरे के साथ शुरू होगा।

Q2. रायपुर स्टेडियम को क्यों मैच नहीं मिले?

उत्तर: BCCI ने 2026-27 घरेलू शेड्यूल में रायपुर स्टेडियम को कोई मैच नहीं दिया।

Q3. 2026-27 में कौन-कौन सी विदेशी टीमें भारत आएंगी?

उत्तर: वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया से मुकाबले करेंगी।