डिविस लैब का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 470.62 करोड़ रुपये पर

Ads

डिविस लैब का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 470.62 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 6, 2021 / 08:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) दवा कंपनी डिविस लैबोरेटरीज का दिसंबर, 2020 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31.05 प्रतिशत बढ़कर 470.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में भी बढ़ोतरी हुई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 359.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय 1,720.76 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,437.93 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया।

भाषा अजय अजय

अजय