विदेशी पूंजी प्रवाह के दम पर घेरलू शेयर बाजारों में तेजी

विदेशी पूंजी प्रवाह के दम पर घेरलू शेयर बाजारों में तेजी

विदेशी पूंजी प्रवाह के दम पर घेरलू शेयर बाजारों में तेजी
Modified Date: July 30, 2026 / 10:15 am IST
Published Date: July 30, 2026 10:15 am IST

मुंबई, 30 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.71 अंक चढ़कर 77,726.62 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 26.90 अंक की बढ़त के साथ 24,275.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे।

वहीं, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटर्नल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,981.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1.16 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में