Gold Rate Today 30 July 2026: औंधे मुंह गिरा सोना! 1,770 रुपये तक सस्ता होकर 1.07 लाख के करीब पहुंचा भाव, कहीं यह सुनहरा मौका आपके हाथ से न निकल जाए!

Gold Rate Today 30 July 2026: वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में हल्की मजबूती देखने को मिली। हाजिर सोना 4,080.38 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,078 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।

Gold Rate Today 30 July 2026: औंधे मुंह गिरा सोना! 1,770 रुपये तक सस्ता होकर 1.07 लाख के करीब पहुंचा भाव, कहीं यह सुनहरा मौका आपके हाथ से न निकल जाए!

(Gold Rate Today 30 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 30, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: July 30, 2026 10:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता।
  • 18 कैरेट गोल्ड में ₹1,770 तक की गिरावट।
  • दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव ₹1.07 लाख के करीब।

नई दिल्ली: Gold Rate Today 30 July 2026: देश में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज 30 जुलाई की सुबह भी ज्यादातर शहरों में गोल्ड के रेट में पहले से कम दर्ज किया गया है। पिछले तीन दिनों में 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,770 रुपये, 22 कैरेट सोना 2,160 रुपये और 24 कैरेट सोने 2,390 रुपये तक सस्ता हो चुका है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) घटकर 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। बाजार जानकारों के मुताबिक भारतीय रुपये की मजबूती के कारण सोने के आयात की लागत कम हुई है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाब बना हुआ है। ऐसे में सोना सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को मिला सहारा

जहां घरेलू बाजार में सोना सस्ता हुआ है वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दाम मजबूत बने हुए हैं। हाजिर सोना बढ़कर 4,080.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं अगस्त डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,078 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी जुलाई की बैठक में ब्याज दरों को 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा है। ब्याज दरों में बदलाव नहीं होने से सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) जैसी कीमती धातुओं को वैश्विक बाजार में समर्थन मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) 1,43,650 रुपये, 22 कैरेट 1,31,690 रुपये और 18 कैरेट 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,500 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,09,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,43,550 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

आज प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के ताजा भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट (18K) 22 कैरेट (22K) 24 कैरेट (24K)
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,07,770 ₹ 1,31,690 ₹ 1,43,650
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,07,620 ₹ 1,31,540 ₹ 1,43,500
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,07,670 ₹ 1,31,590 ₹ 1,43,550
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,09,690 ₹ 1,31,540 ₹ 1,43,500
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,07,620 ₹ 1,31,540 ₹ 1,43,500
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,07,620 ₹ 1,31,540 ₹ 1,43,500
Raipur Gold Rate Today ₹ 1,07,620 ₹ 1,31,540 ₹ 1,43,500
Bhopal Gold Rate Today ₹ 1,07,670 ₹ 1,31,590 ₹ 1,43,550
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,07,770 ₹ 1,31,690 ₹ 1,43,650
Chandigarh Gold Rate Today ₹ 1,07,770 ₹ 1,31,690 ₹ 1,43,650

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी नरमी देखने को मिली है। देश के सर्राफा बाजार में चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 58.20 डॉलर प्रति औंस हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में रुपये की चाल, वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) की दिशा तय करेंगी।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (24K और 22K)

दिनांक 24 कैरेट (24K) 24K बदलाव 22 कैरेट (22K) 22K बदलाव
30 जुलाई 2026 ₹ 14,365 ₹ -1 ₹ 13,169 ₹ -1
29 जुलाई 2026 ₹ 14,366 ₹ -66 ₹ 13,170 ₹ -60
28 जुलाई 2026 ₹ 14,432 ₹ -172 ₹ 13,230 ₹ -155
27 जुलाई 2026 ₹ 14,604 ₹ 96 ₹ 13,385 ₹ 85
26 जुलाई 2026 ₹ 14,508 ₹ 0 ₹ 13,300 ₹ 0
25 जुलाई 2026 ₹ 14,508 ₹ 60 ₹ 13,300 ₹ 55
24 जुलाई 2026 ₹ 14,448 ₹ -185 ₹ 13,245 ₹ -170
23 जुलाई 2026 ₹ 14,633 ₹ -23 ₹ 13,415 ₹ -30
22 जुलाई 2026 ₹ 14,656 ₹ 219 ₹ 13,445 ₹ 210
21 जुलाई 2026 ₹ 14,437 ₹ 76 ₹ 13,235 ₹ 70

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।