इकोफाई ने इलेक्ट्रिक वाहन के वित्तपोषण के लिए एथर एनर्जी के साथ की साझेदारी

Ads

इकोफाई ने इलेक्ट्रिक वाहन के वित्तपोषण के लिए एथर एनर्जी के साथ की साझेदारी

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 04:44 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 04:44 PM IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) हरित ऊर्जा समेत कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उपायों के लिए कर्ज देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) इकोफाई ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता एथर एनर्जी के साथ रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की।

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि इस पहल के तहत इकोफाई ने वित्तपोषण जरूरतों को पूरी करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पूंजी लगाने की योजना बनाई है,

इस साझेदारी के तहत इकोफाई, एथर एनर्जी के ग्राहकों को अपने विभिन्न हरित वित्तपोषण विकल्पों तक पहुंच प्रदान करेगी। इसमें वाहन कर्ज और ‘बैटरी-एज- ए-सर्विस’ शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘इस साझेदारी का लक्ष्य विशेष हरित वित्तपोषण समाधान तक पहुंच में सुधार कर इलेक्ट्रिक वाहन की स्वीकार्यता में तेजी लाना है। इकोफाई ने साझेदारी के तहत वित्तपोषण जरूरतों को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पूंजी लगाने की योजना बनाई है।’’

एवरसोर्स कैपिटल समिर्थत इकोफाई की सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजश्री नांबियार ने कहा, “स्वच्छ परिवहन भारत के हरित बदलाव के लिए महत्वपूर्ण है। व्यापक रूप से इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाना सही वित्तपोषण समाधान तक पहुंच पर निर्भर करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एथर एनर्जी के साथ हमारी साझेदारी मजबूत उत्पाद पेशकश और विशेषीकृत हरित वित्त को साथ लाती है, जिससे ग्राहकों को… ईवी अपनाने में मदद मिलती है।”

एथर एनर्जी के मुख्य व्यापार अधिकारी रवनीत फोकेला ने कहा, “…इकोफाई के साथ यह साझेदारी एथर एनर्जी से वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध वित्तपोषण विकल्पों को और व्यापक बनाती है।’’

भाषा रमण अजय

अजय