Reported By: Sakshi Tripathi
,Gas Cylinder in Bhopal | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Gas Cylinder in Bhopal एक बार फिर से शादियों के सीजन शुरू हो गए हैं और मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से सिलेंडरों की किल्लत देखने को मिल रही है। इसी बीच राजधानी भोपाल में प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू की है। जिससे शादी वाले घरों को बड़ी राहत मिली है।
Gas Cylinder in Bhopal अब जिन घरों में शादी है उन्हें गैस एजेंसी पर शादी का कार्ड जमा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें दो कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। जिससे बड़े आयोजनों में खाना बनाने की चिंता कम हो जाएगी।
हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। हर सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को 2200 रुपये का डिपॉजिट देना होगा। 2 कमर्शियल सिलेंडर लेने पर कुल ₹4400 जमा कराने होंगे, जो बाद में वापस मिल जाएंगे। वहीं डिपॉजिट से अलग गैस भरवाने के लिए प्रति सिलेंडर ₹1850 रुपए देना होंगे। ये सिलेंडर 2-3 दिन के भीतर एजेंसी पर लौटाना अनिवार्य होगा।